सोमालिया लुटेरों के कब्जे में 11 भारतीय

निदेशालय द्वारा रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक बंधक बनाए गए भारतीय नाविक केन्या के विक्टोरिया 4 और पनामा के एमवी जहाज से जुड़े हैं। विक्टोरिया 4 को सात जनवरी और एमवी जहाज को दो और तीन जनवरी को अगवा किया गया था।
निदेशालय के मुताबिक पिछले वर्ष जिन भारतीय नाविकों को अगवा किया था, उन सभी को छोड़ दिया गया है। अभी तक किसी भारतीय नाविक की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
निदेशालय का कहना है कि बंधकों को छुड़ाने के लिए संबंधित जहाज के मालिकों से संपर्क किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications