'10 साल बाद होंगे 400 हवाई अड्डे'

पटेल ने विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) व तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) हवाई अड्डों पर नए एकीकृत टर्मिनलों का उद्घाटन के बाद गोवा हवाई अड्डे पर एक नए टर्मिनल के शिलान्यास करने पहुंचे।
दक्षिणी गोवा के चिकलिम में आयोजित शिलान्यास समारोह के दौरान पटेल ने कहा कि नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में अगले 10 वर्षो के दौरान देश में 500 अरब रुपये का निवेश आकर्षित किया जाएगा। इस दौरान हवाई अड्डों की संख्या 85 से 400 तक पहुंच जाएगी।
पटेल ने कहा कि फिलहाल भारत के पास 500 यात्री विमान और लगभग 85 सक्रिय हवाई अड्डे हैं। वर्ष 2004 में भारत में महज 45 हवाई अड्डे और 110 विमान थे। उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन विभाग तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications