श्रीलंका में लिट्टे के संदिग्ध हमले में 10 मरे (लीड-1)
कोलंबो, 21 फरवरी (आईएएनएस)। लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम (लिट्टे) के संदिग्ध लड़ाकों ने पूर्वी श्रीलंका में स्थित एक गांव में शनिवार को धावा बोल दिया। इस हमले में दो बच्चों सहित कम से कम 10 नागरिकों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। यह हमला कोलंबो पर किए गए हवाई हमले के ठीक एक दिन बाद किया गया।
रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया कि विद्रोहियों ने राजधानी से 280 किलोमीटर दूर एक दूरवर्ती गांव किरीमेटिया में शनिवार की शाम अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें दो बच्चों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।
प्रवक्ता ने कहा कि हमले के दौरान मारे गए ग्रामीणों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। मारे गए लोग श्रीलंका के बहुसंख्यक सिंहला समुदाय से हैं।
फिलहाल लिट्टे की ओर से इस हमले के बारे में कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications