चीन में कोयला खान विस्फोट में 44 मरे (लीड-4)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शांक्सी प्रांत के गुजियाओ सिटी स्थित 'टुनलान' कोयला खान में शनिवार देर रात लगभग 2.10 बजे विस्फोट हुआ। विस्फोट के समय खान में 436 श्रमिक काम कर रहे थे। यह खान शांक्सी कोयला समूह का है। यह देश के प्रमुख कोयला उत्पादन खदानों में से एक है।

राहतकर्मियों के अनुसार कुल 371 श्रमिक सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे। वहीं 44 श्रमिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 80 से ज्यादा बचावकर्मी खान में फंसे लोगों को निकालने में जुटे हैं। विस्फोट के बाद खान से सुरक्षित निकलने वाले एक श्रमिक ने बताया कि खान में फंसे अधिकतर युवा हैं।

प्रारंभिक रिपोर्टों में 11 श्रमिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी लेकिन बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने 44 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। राहतकमर्ंी खान में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। दुर्घटनास्थल पर 40 से अधिक एंबुलेंस पहुंच गए हैं।

गुजियाओ स्थित एक अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि अधिकांश श्रमिक जहरीली गैस का शिकार हुए हैं। प्रांतीय कम्युनिस्ट पार्टी समिति के प्रमुख जांग बाओशून राहत कार्य का नेतृत्व कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि चीन में कोयला खानों में विस्फोट से प्रतिवर्ष लगभग 10,000 लोगों की मौत होती है। दुर्घटना की वजह सामान्यतया पुराने उपकरणों के प्रयोग या फिर सुरक्षा उपायों को लागू नहीं करना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+