दिल्ली में दिनदहाड़े व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
पुलिस के मुताबिक महरौली के व्यवसायी अंकित मिनोचा दोपहर 1.30 बजे अपने तीन साथियों के साथ कार में सवार होकर नई दिल्ली जिले के अंतर्गत पड़ने वाले बुद्धा जयंती पार्क के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात हमलावर ने उन पर गोली चला दी।
गोली अंकित के सिर में लगी। घटना के तुरंत बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक सिर में लगी गोली ही अंकित की मौत का कारण बनी।
पुलिस का कहना है कि अंकित और एक अन्य व्यवसायी, जिसकी पहचान सुशील अरोड़ा के रूप में की गई है, के बीच पैसे को लेकर अनबन चल रही थी। अंकित ने अरोड़ा को 10 लाख रुपये उधार दिए थे।
पुलिस कह रही है कि घटना से ठीक पहले अंकित करोल बाग स्थित अरोड़ा के घर से लौट रहा था। उसने अरोड़ा को जल्द से जल्द पैसे लौैटाने को कहा था लेकिन इसी बीच अरोड़ा के भेजे किराए के हत्यारे ने अंकित की जान ले ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications