सोमनाथ चटर्जी ने बांग्लादेशी सांसदों को प्रशिक्षण का प्रस्ताव दिया (लीड-2)
बांग्लादेश की तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को यहां पहुंचे चटर्जी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में मध्यमार्गी-वामपंथी गठबंधन की अभूतपूर्व जीत सराहनी है।
छह सदस्यीय भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे लोकसभा अध्यक्ष चटर्जी ने कहा, "देश में लोकतंत्र की वापसी का नेतृत्व वाले गठबंधन की भारी जीत से पूरी दुनिया खुश है।"
हसीना के साथ एक बैठक में चटर्जी ने बांग्लादेश के सांसदों को प्रशिक्षित करने का भी प्रस्ताव दिया, क्योंकि ज्यादातर सांसद पहली बार चुन कर आए हैं।
चटर्जी और उनके साथी यहां बांग्लादेश की संसद के अध्यक्ष अब्दुल हामिद के निमंत्रण पर आए हुए हैं।
एक कार्यक्रम में बोलते हुए चटर्जी ने कहा कि भारत व बांग्लादेश के रिश्ते एक साझा सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व राजनीतिक इतिहास से जुड़े हुए हैं।
दोनों देशों की संसदीय परंपरा वेस्टमिंस्टर प्रणाली के संसदीय लोकतंत्र पर आधारित है। बीच के कुछ वर्षो को छोड़ दें तो बांग्लादेश की स्थापना से लेकर अब तक देश में संसदीय व्यवस्था रही है। नवंबर 2006 से दिसंबर 2008 के दौरान देश पर सेना समर्थित अंतरिम सरकार का शासन था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications