गिलेड, भारत में एड्स निरोधी दवा की उपलब्धता बढ़ाएगी
मुरली कृष्णन
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की प्रमुख बायो- फार्मास्युटिकल कंपनी गिलेड ने अपनी प्रमुख एड्स निरोधी दवा को भारत तथा सीमित संसाधन वाले 94 अन्य देशों में कम कीमत पर उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने इसके लिए 10 भारतीय दवा कंपनियों के साथ समझौता किया है।
समझौते के तहत गिलेड ने दवा निर्माताओं को वाइरीड व ट्रवाडा नामक प्रमुख एड्स निरोधी दवाओं की बिक्री के लिए एक गैर महत्वपूर्ण लाइसेंस जारी किया है। इसके तहत गिलेड, दवा की बिक्री पर पांच प्रतिशत की रायल्टी लेगी।
गिलेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ग्रेग एल्टोन ने आईएएनएस को बताया, "इन कंपनियों को आपसी प्रतिस्पर्धा की अनुमति देने की नीति के कारण दवा की कीमतें कम होंगी और इससे ग्राहकों को फायदा होगा। गिलेड द्वारा निर्धारित रायल्टी की कम दर भी कम कीमत का एक प्रमुख कारण है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications