तालिबान युद्धविराम की समीक्षा करेगा (लीड-1)
सरकार की ओर से शनिवार को घोषणा की गई थी कि तहरीक-ए-निफाज-ए-शरीयत मुहम्मदी के मौलाना सूफी मोहम्मद के साथ किए गए एक समझौते के तहत तालिबान के साथ स्थायी युद्धविराम हो गया है।
उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत की सरकार ने सोमवार को कहा कि स्वात घाटी में शांति स्थापित हो जाने के बाद मौलाना सूफी मोहम्मद के साथ किए गए एक समझौते के तहत मलकंद डिवीजन में इस्लामी न्याय प्रणाली लागू हो जाएगी।
तालिबान ने पिछले सप्ताह युद्धविराम की घोषणा की थी, जिसकी मियाद अगले बुधवार को समाप्त हो जाएगी।
अंग्रेजी अखबार डान ने मलकंद के आयुक्त सईद मोहम्मद जावेद की ओर से शनिवार को लिखा था, "आज हम एक स्थायी युद्धविराम की घोषणा कर रहे हैं। तालिबान ने भी युद्धविराम की घोषणा की है।"
समाचार पत्र डान के मुताबिक स्वात में तहरीक-ए-तालिबान के कमांडर मौलाना फजलुल्लाह ने शनिवार को कहा कि तालिबान सूरा में अगले हफ्ते समाप्त हो रहे 10 दिवसीय युद्ध विराम की समीक्षा की जाएगी।
मौलाना फजलुल्लाह ने आगे कहा, "हमने सुना है कि सरकार ने एक स्थायी युद्धविराम की घोषणा की है, लेकिन हमने तो पहले ही युद्ध विराम की घोषणा की थी और हम इसकी अवधि समाप्त होने के बाद इसे आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे।"
फजलुल्लाह ने कहा कि क्षेत्र में शरीया कानून लागू करने की दिशा में होने वाली प्रगति से युद्धविराम को आगे बढ़ाए जाने का आधार तैयार होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications