तालिबान पाकिस्तान सरकार के रुख की समीक्षा करेगा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक तालिबान द्वारा पिछले सप्ताह घोषित किए गए एक तरफा युद्ध विराम की समय सीमा अगले बुधवार को समाप्त हो जाएगी।
उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत की सरकार ने सोमवार को कहा कि स्वात घाटी में शांति स्थापित हो जाने के बाद मौलाना सफी मोहम्मद के साथ किए गए एक समझौते के तहत मालकंद डिवीजन में इस्लामी न्याय प्रणाली लागू हो जाएगी।
अंग्रेजी अखबार डान ने मालकंद के आयुक्त सईद मोहम्मद जावेद की ओर से शनिवार को लिखा था, "आज हम एक स्थायी युद्ध विराम की घोषणा कर रहे हैं। तालिबान ने भी युद्ध विराम की घोषणा की है।"
लेकिन एक एफएम रेडियो प्रसारण में तालिबान कमांडर मौलाना फजलुल्लाह ने कहा, "हमने सुना है कि सरकार ने एक स्थायी युद्ध विराम की घोषणा की है, लेकिन हमने तो पहले ही युद्ध विराम की घोषणा की थी और हम इसकी अवधि समाप्त होने के बाद इसे आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे।"
फजलुल्लाह ने कहा कि क्षेत्र में शरिया कानून लागू करने की दिशा में होने वाली प्रगति से युद्ध विराम को आगे बढ़ाए जाने का आधार तैयार होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications