हसीना के गठबंधन की जीत दक्षिण एशिया के हित में : सोमनाथ चटर्जी
तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को यहां पहुंचे चटर्जी ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के नेतृत्व वाले मध्यमार्गी और मध्यमार्गी-वाम गठबंधन की जीत की सराहना की।
छह सदस्यीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने कहा, "देश में लोकतंत्र की वापसी का नेतृत्व वाले गठबंधन की भारी जीत से पूरी दुनिया खुश है।"
हसीना के साथ एक बैठक में चटर्जी ने बांग्लादेश के सांसदों को प्रशिक्षित करने का भी प्रस्ताव दिया।
दोनों देशों की संसदीय परंपरा वेस्टमिनिस्टर शैली की संसदीय लोकतंत्र पर आधारित है।
बीच के कुछ वर्षो को छोड़ दें तो बांग्लादेश की स्थापना से लेकर अब तक संसदीय व्यवस्था रही है।
नवंबर 2006 से दिसंबर 2008 के दौरान देश पर सेना समर्थित अंतरिम सरकार का शासन था।
चटर्जी और उनके साथी यहां बांग्लादेश के संसद के अध्यक्ष अब्दुल हामीद के आमंत्रण पर आए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications