स्वात समझौते से भारत चिंतित

भारत के रक्षा मंत्री एके एंटनी ने शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि 26 नवंबर को किए गए मुंबई हमले के बाद भारत पहले ही सुरक्षा को लेकर चिंतित था, कि अब पाकिस्तान-तालीबान के बीच हुए इस समझौते ने और चिंता बढ़ा दी है।
उधर पाकिस्तान ने इस समझौते का वकालत करते हुए कहा है कि यह तालिबान नियंत्रित स्वात घाटी में शांति स्थापना के मुद्दे से जुड़ा हुआ है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल बासित ने कहा कि शांति, सुरक्षा व स्थायित्व पाकिस्तान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं और इन्हें हासिल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications