बाजार में निराशा, सेंसेक्स 9000 से नीचे

इस शुक्रवार को सेंसेक्स पिछले शुक्रवार के 9634.74 अंकों की तुलना में 8.22 फीसदी यानी 791.53 अंकों की गिरावट के साथ 8,843.21 अंकों पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक सप्ताह के दौरान 7.34 प्रतिशत यानी 221.23 अंकों और स्मॉलकैप सूचकांक 6.92 फीसदी यानी 234.99 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.18 फीसदी गिरकर 2736.45 अंकों पर बंद हुआ।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरिम बजट की आशा में बाजार में तेजी दिखी थी, लेकिन बजट से निराशा मिलने पर निवेशकों का विश्वास टूट गया। अनुमान है कि आगे और खराब परिस्थितियां दिखेंगी। विदेशी निवेशक विकासशील देशों के शेयर बाजारों में ज्यादा धन खर्च करने की स्थिति में नहीं है।
सोमवार को गिरावट के साथ साप्ताहिक कारोबार की शुरुआत हुई। सेंसेक्स 3.42 प्रतिशत यानी 329.29 अंकों की गिरावट के साथ 9305.45 अंकों पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 3.39 फीसदी गिरकर 2848.5 अंकों पर बंद हुआ।
मंगलवार को सेंसेक्स 2.91 फीसदी यानी 270.45 अंकों की गिरावट के साथ 9,035 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 2.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2770.5 अंकों पर बंद हुआ।
बुधवार को सेंसेक्स 0.22 प्रतिशत यानी 19.82 फीसदी की गिरावट के साथ 9015.18 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 0.2 प्रतिशत गिरकर 2776.15 अंकों पर बंद हुआ।
गुरुवार को थोड़ा सुधार दिखा और सेंसेक्स 27.45 अंकों यानी 0.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9042.63 अंकों पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2789.35 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति 2.21 प्रतिशत यानी 199.42 अंकों की गिरावट के साथ नौ हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 8843.21 अंकों पर हुई। निफ्टी 1.9 प्रतिशत लुढ़ककर 2736.45 अंकों पर बंद हुआ।
इस सप्ताह सेंसेक्स में सबसे अधिक बढ़त हासिल करने वाले आईटीसी (0.5 प्रतिशत) और मारुति सुजुकी (0.1प्रतिशत) के शेयर रहे।
सबसे ज्याद नुकसान उठाने वाली कंपनियां आईसीआईसीआई बैंक (22.7 प्रतिशत), रिलायंस कैपिटल (14 प्रतिशत), हिंडाल्को (14 प्रतिशत) और टाटा स्टील (13.4 प्रतिशत) रहीं।


Click it and Unblock the Notifications