प्रणब मुखर्जी ने पाक पर सवाल उठाये

Pranab Mukherjee
नई दिल्ली, 20 फरवरी: मुंबई आतंकी हमलों पर चल रही जांच पर भारत के विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने पाकिस्‍तान की गंभीरता पर सवाल उठाये हैं।

प्रणब का कहना है कि आतंकी गतिविधियों के लिए भारत में वांछित मौलाना मसूद अजहर व दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान में न होने का दावा करने वाला इस्लामाबाद अपना पुराना राग अलाप रहा है।

मुखर्जी ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यह आश्‍चर्य की बात है कि पहले पाकिस्तान ने कहा कि अजहर नजरबंद है और अब कह रहा है कि वह देश में नहीं है। अगर कोई व्यक्ति देश में है ही नहीं तो नजरबंद कैसे था। मुखर्जी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से अक्सर इंकार किया जाता रहा है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने बुधवार को कहा था कि अजहर मसूद व दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में नहीं हैं और भारत की ओर से उनकी गिरफ्तारी के लिए कोई बात अधिकारिक रूप से नहीं कही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+