'नैनो के रास्ते में अड़चनें बर्दाश्त नहीं'

राहुल गांधी ने हाल में गुजरात में कहा था, "जब नैनो फ़ैक्टरी को सब्सिडी देने का सवाल आता है तो गुजरात सरकार के पास ख़ूब धन है लेकिन जब हीरा उद्योग के ग़रीब कर्मचारियों को थोड़ा-बहुत कुछ देने की बात होती है तो उसके पास कुछ नहीं है."
राहुल का कहना था कि बड़े उद्योग घरानों की परेशानियों को हल करने के लिए गुजरात सरकार तैयार है लेकिन वह ऐसा आम कामकाजी लोगों के लिए नहीं करना चाहती.
इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा में कहा, "कुछ दिल्ली वाले लोग नैनो कार परियोजना में अड़चने पैदा करने में जुटे हुए हैं. लेकिन नैनो गुजरात के विकास का प्रतीक है और हम किसी को भी गुजरात के विकास की प्रतीत नैनो परियोजना में मुश्किलें नहीं पैदा करने देंगे."
कुछ दिल्ली वाले लोग नैनो कार परियोजना में अड़चने पैदा करने में जुटे हुए हैं. लेकिन नैनो गुजरात के विकास का प्रतीक है और हम किसी को भी गुजरात के विकास की प्रतीत नैनो परियोजना में मुश्किलें नहीं पैदा करने देंगे गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी
| |
लेकिन नरेंद्र मोदी के बयान के बाद जल्द ही कांग्रेसी नेता राहुल के बचाव में कूद पड़े.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का कहना था, "महात्मा गांधी की भूमि पर उद्योग घरानों के पक्ष में बात हो रही है....नरेंद्र मोदी का दोष नहीं है. वे ऐसी पार्टी में हैं जो बड़े उद्योग घरानों का समर्थन करती है, आम आदमी का नहीं...उनका मध्यम और छोटे उद्योग से क्या लेना-देना?"


Click it and Unblock the Notifications