Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिजा को लंदन से मिला चांद का जवाब

Chandra Mohan, Anuradha
मोहाली, 21 फरवरी: हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री चंद्रमोहन ऊर्फ चांद मोहम्मद पर बलात्‍कार का आरोप लगाने वाली उनकी दूसरी त्‍नी अनुराधा बाली उर्फ फिजा को उनका जवाब लंदन से मिला है।

चांद ने इस संबंध में पंजाब पुलिस को शुक्रवार शाम लंदन से एक फैक्स भेजा। फैक्स में चांद ने पुलिस से कहा है कि फिजा की शिकायत पर उनके लौटने से पहले कोई शिकायत न दर्ज की जाए।

असल में चांद और फिजा के बीच हुई अनबन के बाद चांद घर छोड़ कर चले गये। उनके जाने के बाद फिजा ने पहले उन्‍हें अल्‍टीमेटम दिया और फिर पुलिस के पास जाकर उन्‍होंने चांद पर बलात्‍कार, धोखाधड़ी और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दे दी।

मोहाली के पुलिस अधीक्षक (शहर) वीरेंद्र पाल सिंह ने के मुताबिक चंद्रमोहन द्वारा लंदन से भेजा गया एक फैक्स मिला है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि वह उपचार के लिए लंदन में हैं और अप्रैल में भारत लौटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+