सीबीआई में राजू के खिलाफ मामला दर्ज

सत्यम कंप्यूटर सर्विसिज में 70 अरब रुपये के घोटाले के आरोप में राजू के साथ कंपनी के अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
इसके अलावा सीबीआई ने इस मामले की जांच के लिए जांच टीम गठित की है। जांच टीम में एक चार्टर्ड एकाउंटेंट भी शामिल है।
सीबीआई ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक षडयंत्र), 409 (विश्वास भंग करना), 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के लिए जालसाजी), 471 (दस्तावेजों के साथ जालसाजी), 477ए (लेखा में जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया है।
सीबीआई की जांच कमेटी का नेतृत्व हैदराबाद में सीबीआई के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) वीवी लक्ष्मीनारायण करेंगे। इस जांच टीम का मुख्यालय हैदराबाद में होगा। इन अधिकारियों के अलावा एमडीआईटी में बैंक प्रतिभूति एवं धोखाधड़ी शाखा के पुलिस अधीक्षक, स्टेट बैंक आफ इंडिया के एजीएम (सीबीआई में टेक्नीकल अफसर) के अलावा सीबीआई के 11 अन्य अधिकारी शामिल होंगे।
इंस्टीट्यूट्स आफ चार्टर्ड एकाउंट्स आफ इंडिया (आईसीएआई) पांच अनुभवी चार्टर्ड एकाउंट्स के नाम सुझाएगी जो इस टीम के हिस्सा होंगे। कॉस्ट और वर्क्स एकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आईसीडब्ल्यूएआई) ने भी इस टीम के लिए अपने दो अधिकारियों को नामित करने पर सहमति प्रदान की है।


Click it and Unblock the Notifications