'कोलंबो पर हमला आत्मघाती मिशन'

साथ ही लिट्टे ने अपने नये ठिकाने से प्रभाकरण्ा और दो पायलटों के चित्र रिलीज कर श्रीलंकाई सरकार के उन दावों को खोखला कर दिया, जिसमें यह कहा गया था कि यह लड़ाई अब खत्म होने की कगार पर है।
लिट्टे ने दावा किया कि आत्मघाती दस्ते के दो विद्रोहियों ने दो विमानों के जरिए कोलंबों में श्रीलंका के राजस्व विभाग के मुख्यालयों पर हमला किया। उनके निशाने पर श्रीलंकाई वायु सेना के हवाई ठिकाने थे।
लिट्टे समर्थक वेबसाइट 'तमिलनेट डॉट कॉम' के मुताबिक हमले पूरी तरह सफल रहे हालांकि श्रीलंका के रक्षा विभाग का कहना है कि त्वरित कार्रवाई के चलते लिट्टे अपने निशाने से चूक गए।
बताया जा रहा है कि चत्र में दिखाया गया वही पायलट है, जिसने सितंबर 2008 में श्रीलंकाई सेना शिविर पर हवाई हमला किया था।
अगर ये दोनों पायलट कर्नल रूपिन और लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीर्थथीरन हैं, तो वो दोनों इस हमले में मारे गये। श्रीलंकाई सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदया नानयाक्कारा का कहना है कि शुक्रवार रात हुए हमलों के बाद एक पायलट का शव काटॅनायइके हवाई बेस के पास बरामद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications