कोलंबो पर हवाई हमला, भारत चौकन्‍ना

Prabhakaran
कोलंबो /नई दिल्‍ली, 21 फरवरी: लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पर हवाई हमला बोल दिया। हमले के जवाब में श्रीलंकाई सेना ने मिसाइल से लिट्टे के दो विमान ध्‍वस्‍त कर दिये। उधर इस हमले को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने दक्षिण भारत में रडार से वि‍जिलेंस बढ़ाते हुए एलर्ट जारी कर दिया है।

लिट्टे ने शुक्रवार देर रात कोलंबो को अपना निशाना बनाया। कम से कम दो हवाई जहाजों से बीच शहर पर बमबारी की गई। इस हमले में अभी तक दो लोगां की मौत हो चुकी है और 28 लोगों के घायल होने की खबर है।

ये बम सेना हेडक्वॉर्टर और हाई सिक्युरिटी वाली सरकारी इमारत पर गिराए गए। हमला इतना बड़ा है कि कोलंबो में पूरी तरह ब्लैकआउट कर दिया गया। हमले के फौरन बाद श्रीलंका में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।

जवाब में दो विमान ध्‍वस्‍त किये

बम गिराने के बाद देश के उत्तर दिशा में लौट रहे एक विमान को श्रीलंकाई सेना ने मिसाइल से ध्‍वस्‍त कर दिया।
फिलहाल जानमाल के नुकसान के बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

श्रीलंकाई वायुसेना का मुख्यालय घटनास्थल के पास ही है। कुछ सैन्य अधिकारियों के अनुसार संभवत: वायुसेना मुख्यालय को निशाना बनाने का इरादा था।

माना जा रहा है कि चेक निर्मित इन हल्के विमानों ने वान्नी के उत्तरी इलाके में स्थित किसी अज्ञात हवाई पट्टी से उड़ान भरा था।

वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर जनक ननयाक्करा ने बताया कि श्रीलंका के उत्तर पश्चिम तट पर एक विमान को काटुनायके में स्थित श्रीलंका के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मार गिराया गया।

अधिकारियों के अनुसार विमान का मलबा बरामद किया जा चुका है। यह पहली ऐसी घटना है जब श्रीलंकाई सेना लिट्टे के किसी विमान को मार गिराने में सफल हो पाई है।

चौकन्‍ना हुआ भारत

श्रीलंकाई राजधानी पर हुए हवाई हमले के मद्देनजर भारत चौकन्‍ना हो गया है। टीवी चैनल टाइम्‍स नॉओ पर प्रसारित खबर के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने हाई एलर्ट जारी कर दिया है।

वायुसेना ने दक्षिण भारत में रडार द्वारा विजिलेंस बढ़ा दी है। वायुसेना के अधिकारी रडारों के माध्‍यम से देश की हवाई सीमा पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+