मजदूरों की तुलना में ज्यादा छात्र आएंगे कनाडा
टोरंटो, 21 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडा के आव्रजन मंत्री जैसन केन्नी ने शुक्रवार को कहा कि इस साल विदेशी मजदूरों की तुलना में ज्यादा विदेशी छात्र यहां आएंगे।
पिछले माह भारत की यात्रा करने वाले केन्नी ने संकेत दिया था कि भारत से आने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी की जा सकती है।
वर्तमान में प्रतिवर्ष केवल 3,000 भारतीय छात्र यहां आते हैं जबकि प्रति वर्ष 40,000 छात्र ऑस्ट्रेलिया और 80,000 अमेरिका जाते हैं।
मंत्री ने कहा कि कनाडा की तुलना में प्रति वर्ष लगभग दस गुना ज्यादा छात्र आस्ट्रेलिया जाते हैं।
अपने विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में नौकरी पाने में विफल रहे 1,500 लोगों की एक समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "कनाडा भारत सहित एशिया से आने वाले संभावित छात्रों पर नजर रखे हुए है। विश्वविद्यालय उन्हें अपने यहां दाखिला देकर खुश हो सकते हैं।"
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2007 में 1,76,116 विदेशी छात्रों ने कनाडा में दाखिला लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications