ओबामा ने पाकिस्तान में मिसाइल हमले तेज किए!
समाचार पत्र में शनिवार को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) ने पाकिस्तान के अंदर हमले तेज कर दिए हैं। पिछले हफ्ते बैतुल्लाह मसूद के प्रशिक्षण शिविरों पर दो मिसाइलें दागी गई थी।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश के नेतृत्व में अलकायदा और तालिबान के आतंकवादियों पर लगातार हमले होते थे लेकिन मसूद और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर हमले कम होते थे।
पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले से ओबामा प्रशासन यह सिद्ध करने की कोशिश कर रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान किए गए वादे को वह पूरा कर रहा है।
मसूद पर अमेरिका और पाकिस्तान की नजर इसलिए भी है क्योंकि पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्याकांड में उसका नाम आया था।
समाचार पत्र के अनुसार सीआईए की आतंकवादियों की सूची में मसूद शामिल है। शनिवार को पाक में हुए हमले मसूद को निशाना बनाकर ही किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications