जयपुर-कोटपूतली-गुड़गांव के 6 लेन मार्ग का शिलान्यास
जयपुर, 21 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पोत परिवहन, सड़क परिवहन, और राजमार्ग राज्यमंत्री के.एच. मुनियप्पा की उपस्थिति में राजस्थान और हरियाणा राज्यों में राष्ट्रीय राज्य मार्ग- जयपुर-कोटपूतली-गुड़गांव के 6 लेन मार्ग का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से प्रदेश में आठ मागरें को राजमार्ग में बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी देने तथा नेशनल हाईवे आफ इण्डिया को अर्जित 40 प्रतिशत टोल टैक्स में से कुछ हिस्सा राशि राज्य सरकार को उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, जिससे गांवों में सड़कों का और विस्तार किया जा सके।
उन्होंने कहा कि राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है। रेगिस्तानी इलाका होने के कारण लोग दूर-दूर तक बसते हैं। भौगोलिक दृष्टि से देखा जाये तो राजस्थान में नेशनल हाईवे की लम्बाई बहुत कम है।
पर्यटन की दृष्टि से जयपुर, आगरा और दिल्ली गोल्डन ट्रायंगल सेन्टर है। अभी जो 6 लेन बनेगा उसके समानांतर एक्सप्रेस वे बनाने का मामला भी परिवहन मंत्रलय में लम्बित है, जिसे शीध्र मंजूर किया जाये।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications