भारतीय दल शांति के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा

26 नवंबर को मुंबई में किए हमले के बाद दोनों देशों के बीच पैदा हुए तनाव से चिंतित भारत का यह शांति दल पाकिस्तानी नागरिकों, मीडिया कर्मियों व राजनेताओं से मुलाकात करेगा और शांति प्रक्रिया को बनाए रखने की अपील करेगा।

यह प्रतिनिधिमंडल रविवार को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा और 27 फरवरी को स्वदेश लौट आएगा।

राष्ट्रीय एकता परिषद की सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता शबनम हाशमी ने कहा, "इस तरह के कठिन समय में दोनों देशों के नागर समाज के सदस्यों के बीच आपसी बातचीत के जरिए तनावपूर्ण संबंधों को सुलझाने की पहल बड़ी भूमिका निभा सकती है।"

इस 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शबनम हाशमी के अलावा फिल्मकार महेश भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश व कमला भसीन, शिक्षाविद कमल मित्रा चिनाय, पत्रकार सीमा मुस्तफा और शांति कार्यकर्ता रमेश यादव जैसे लोग शामिल होंगे।

यह प्रतिनिधिमंडल बाघा बार्डर के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+