कश्मीर में गोलीबारी में 2 नागरिक की मौत, जांच का आदेश
बारामूला, 21 फरवरी (आईएएनएस)। कश्मीर में शनिवार की शाम अज्ञात लोगों ने सेना की वर्दी में अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
नारगिकों की मौत से आक्रोषित लोगों ने आरोप लगाया कि गोलीबारी करने वाले राष्ट्रीय राइफल्स के वाहन में सवार थे। उन्होंने युवकों के एक समूह पर गोलीबारी की जो कि क्षेत्र में सूफी दरगाह पर आयोजित उत्सव में भाग लेकर लौट रहे थे।
घटना सोपोर शहर के बुमी गांव में हुई। सोपोर श्रीनगर से 50 किलोमीटर दूर है।
मृतकों की पहचान मोहम्मद अमीन और फिरदौस अहमद ख्वाजा के रूप में हुई है।
घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। आक्रोषित लोगों ने पुलिस पर पथराव किया और दुकानों को जबरन बंद करा दिया। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के अतिरिक्त अंजाम किए हैं।
उत्तरी कश्मीर क्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक अब्दुल गनी मीर ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने सेना की वर्दी में इस वारदात को अंजाम दिया। जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोलीबारी करने वाले सेना के जवान थे।
मीर ने कहा कि फिलहाल हम घटना के बारे में तथ्य जुटा रहे हैं।
इस बीच सरकार ने घटना की जांच का आदेश दे दिया है। सोपोर का सब डिवीजन मस्ट्रिेट घटना की जांच करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications