धूमल ने पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखी
यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को कांगड़ा जिला के बैजनाथ में 4.38 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाले पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान की आधारशिला रखने के उपरांत दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को राज्य सरकार की शतरें के अनुसार दैनिक भत्ता/यात्रा भत्ता तथा विश्रामगृह में ठहरने की सुविधा प्रदान की जाएगी तथा इसके लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में नये पंचायत भवनों के निर्माण पर 11़ 98 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चौकीदारों के मानदेय में भी वृद्धि की गयी है।
प्रो़ धूमल ने कहा कि सरकार 8 वर्ष का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले पंचायत सहायकों को, पंचायत सचिव नियुक्त करने पर विचार कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गत एक वर्ष में लिए गए निर्णयों से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी वर्ग को अपनी मांगें मनवाने के लिए आंदोलन करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।
प्रो़ धूमल ने कहा कि बैजनाथ पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा जिले में अपनी तरह का पहला संस्थान होगा तथा प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए शिमला जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि इस संस्थान को वर्ष 2010 तक पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications