हिमाचल में पासवान ने रखी इस्पात विधायन संयंत्र की आधारशिला

केन्द्रीय रासायन, उर्वरक तथा इस्पात मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि जन औषधि स्टोर 24 घण्टे लोगों को सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि इस्पात संयंत्र के पूरा होने पर 40 हजार टन 6 तथा 8 मिलीमीटर छड़ों का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में नाहन क्षेत्र में भी सीमेंट संयंत्र स्थापित किया जाएगा तथा उन्होंने मुख्यमंत्री से इसके लिए हर संभव सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में इस्पात संयंत्र स्थापित करने के लिए सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कंद्रौड़ी इस्पात संयंत्र में अनेक लोगों को प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा तथा इसका निर्माण 105 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में इस्पात की आपूर्ति कम है, परन्तु इस संयंत्र के स्थापित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में इस्पात की आपूर्ति बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड के 35 डीलर हैं, जबकि पूर्व में केवल दो ही डीलर थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 56 मिलियन मीट्रिक टन इस्पात उत्पादन हो रहा है, जिसके आने वाले वषरें में 126 मिलियन मीट्रिक टन होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि जन औषधि कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा योजना आरंभ की गई है तथा ग़रीबी रेखा से नीचे रहने वाले प्रत्येक परिवार को इसके अंतर्गत लाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश भर में 100 जन औषधि स्टोर खोले जाएंगे। पासवान ने कहा कि लोगों को उर्वरकों पर 1़13 करोड़ रुपये का उपदान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर, मुख्यमंत्री प्रो़ धूमल ने केन्द्रीय मंत्री से इस संयंत्र में 6 तथा 8 मिलिमीटर की स्टील छड़ों के निर्माण तथा स्थानीय उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर इस्पात उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल ने 3़39 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से इंदौरा, काठगढ़ सड़क पर छनौछ खड्ड वाहन योग्य पुल की आधारशिला रखी तथा डमटाल में पुलिस चौकी तथा 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित आवासीय क्वार्टरों का लोकार्पण किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+