नालंदा में अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना होगी : अमर्त्य सेन (लीड-1)

सेन नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की संरक्षण समित (मेंटर ग्रुप) की बैठक में हिस्सा लेने पटना आए हुए हैं। उनके साथ सिंगापुर के विदेश मंत्री जॉर्ज ज्यू भी हैं।

सेन ने शनिवार को पटना में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय एशिया के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बौद्घ अध्ययन के साथ-साथ गणित व प्रबंधन जैसी आधुनिक शिक्षा के विषय भी होंगे। इसके अलावा विदेशी भाषाओं की पढ़ाई की भी व्यवस्था होगी। छात्रों को पूर्ण आवासीय सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

इसके अलावा सेन ने जैन उद्योगपतियों से नालंदा जिले के पावापुरी में निवेश करने का आह्वान किया। पावापुरी वह स्थान है जहां जैन धर्म के र्तीथकर भगवान महावीर को कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

सेन ने पत्रकारों से कहा, "यहां के विकास के लिए जैन उद्योगपतियों को निवेश करना चाहिए।"

शुक्रवार को पावापुरी का दौरा करने के बाद सेन ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए तीन सितारा होटलों, एक इंजीनियरिंग कॉलेज और अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास की जरूरत है। इसके पहले सेन ने वर्ष 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के शिष्टमंडल के रूप में पावापुरी का दौरा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+