झारखंड 'असफल राज्य' है : नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने पटना में पत्रकारों के समक्ष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वे कैसे मुख्यमंत्री होंगे इसका पता इसी से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री रहते वे विधानसभा का चुनाव हार जाते हैं।

शिबू सोरेन के जमुई जिला झारखंड राज्य में होना चाहिये था जैसे बयान को उन्होंने बकवास करार दिया।

मुख्यमंत्री की विकास यात्रा तथा जनता दरबार की हो रही आलोचना पर उन्होंने रेल मंत्री लालू प्रसाद से रेल यात्री दरबार लगाने की सलाह दी। उन्होंने इतना तक कहा कि अगर रेल मंत्री को पटना में रेल यात्री दरबार लगाने के लिए जमीन की कमी होगी तब वे मुख्यमंत्री आवास में ही इसकी व्यवस्था कर देंगे। जहां चाय-पानी की भी व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने अपनी विकास यात्रा को सफल बताते हुए कहा कि इस यात्रा से लोगों की परेशानियों को नजदीक से देखने का मौका मिला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+