मोदी ने राहुल की आलोचना की, कांग्रेस ने भाजपा को जन विरोधी बताया
मोदी कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी द्वारा की गई गुजरात सरकार की आलोचना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
मोदी ने सूरत में कहा, "कुछ लोग दिल्ली से यहां आकर टाटा की नैनो परियोजना के बारे में बगैर कुछ जाने हमें सलाह देते हैं।"
ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान 14 फरवरी को सूरत में कहा था कि मोदी सरकार ने पश्चिम बंगाल से टाटा की नैनो कार परियोजना को साणंद में लाने के लिए टाटा को विशेष लाभ दिया।
भारतीय हीरा उद्योग में मंदी के बारे में मोदी ने कहा, "हीरा उद्योग का ख्याल रखने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। मेरी सरकार ने पहले ही वैट में रियायत दे दी है।"
मोदी के इस बयान के जवाब में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने नई दिल्ली में कहा कि भाजपा की मूल दिक्कत उसकी विचारधारा के साथ है। वह उद्योगपतियों की समर्थक है। आम जनता की उसे जरा भी चिंता नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications