उत्तर प्रदेश की अदालत में गोलीबारी, 5 की मौत
पुलिस महानिरीक्षक नरेश पाल सिंह ने फोन पर आईएएनएस से कहा, "सुनवाई के लिए अदालत में पेश किए गए आरोपी सत्यवीर सिंह और कमलेश सिंह को हाथरस के जिला अदालत में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।"
लखनऊ में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बृजलाज ने कहा, "पुलिस ने तीनों हमलावरों को मार गिराया। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।"
उन्होंने बताया कि हमलावरों से पास से तीन देशी पिस्तौल बरामद किया गया।
अलीगढ़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक बृज भूषण सिंह ने बताया कि हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है।
घटना के बाद वकीलों ने अदालत परिसर और बाहर सुरक्षा कड़ा करने की मांग की है।
जिले के पुलिस प्रमुख जे. पी. सिंह ने आईएएनएस से कहा, "वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications