तमिलनाडु में हिंसा रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों को गोली मारने का आदेश
गौरतलब है कि राज्य के वकील श्रीलंका में तमिलों के खिलाफ जारी कथित ज्यादती के मामले में राज्य और केंद्र सरकार की 'निष्क्रियता' के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
शुक्रवार को 200 से अधिक वकीलों को गिरफ्तार किया गया था। राज्य में प्रदर्शनकारी सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के साथ कई वाहनों को आग के हवाले कर चुके हैं।
इसी बीच हिंसा पर काबू पाने में नाकाम रहने के कारण आठ पुलिस अधीक्षकों और एक संयुक्त पुलिस आयुक्त का तबादला किया गया है। गत तीन दिनों से मद्रास उच्च न्यायालय परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
जैन ने कहा कि उच्च न्यायालय और विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
इस बीच तमिल फिल्मों के निर्देशक सीमन को भी पुलिस ने हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार पुड्डुचेरी में अदालत परिसर के बाहर प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे कानून के छात्रों को भगा दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications