Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'स्लमडॉग' के बाद भारत बन सकता है वैश्विक फिल्म बाजार का हिस्सा

वाशिंगटन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्म निर्माता अशोक अमृतराज का कहना है कि फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' भारत के वैश्विक फिल्म बाजार का हिस्सा बनने में मददगार साबित हो सकती है।

हाइड पार्क इंटरटेनमेंट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमृतराज ने आईएएनएस को ई मेल से दिए साक्षात्कार में कहा, "स्लमडॉग शानदार फिल्म है और यह साबित करती है कि बिना सितारा अभिनेताओं और लुभावनी लोकेशंस के भी मौलिक कथा, रचनात्मकता और प्रतिभा के जरिए सफलता हासिल की जा सकती है।"

उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में कई प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने वाली 'स्लमडॉग मिलियनेयर' को ऑस्कर पुरस्कारों का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

टेनिस के प्रख्यात खिलाड़ी रह चुके अमृतराज ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह फिल्म पश्चिमी देशों के भारत को देखने के नजरिए में कोई परिवर्तन करेगी, हालांकि उन्होंने कहा कि इससे भारत के फिल्म उद्योग को वैश्विक पहचान जरूर मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि स्लमडॉग मिलियनेयर में नायक की भूमिका निभाने वाले देव पटेल पहले ही हॉलीवुड में प्रवेश कर चुके हैं। उन्हें भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्मकार मनोज नाइट श्यामलन ने अपनी फिल्म में लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+