अंतरिम बजट से निराश हुआ बाजार, सेंसेक्स 9000 से नीचे (साप्ताहिक समीक्षा)

इस शुक्रवार को सेंसेक्स पिछले शुक्रवार के 9634.74 अंकों की तुलना में 8.22 फीसदी यानी 791.53 अंकों की गिरावट के साथ 8,843.21 अंकों पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.18 फीसदी गिरकर 2736.45 अंकों पर बंद हुआ।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक सप्ताह के दौरान 7.34 प्रतिशत यानी 221.23 अंकों और स्मॉलकैप सूचकांक 6.92 फीसदी यानी 234.99 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।

नई दिल्ली स्थित शेयर ब्रोकरेज फर्म एसएमसी समूह के मुख्य कार्यकारी जगन्नाधम थुनुगुंटला ने कहा, "पिछले सप्ताह अंतरिम बजट की आशा में बाजार में तेजी देखी गई थी लेकिन बजट से निराशा हाथ लगने के कारण निवेशकों ने विश्वास खोया।"

उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर आगे और खराब परिस्थितियां दिखेंगी। विदेशी निवेशकों का रुख स्पष्ट है, वे विकासशील देशों के शेयर बाजारों में ज्यादा धन खर्च करने की स्थिति में नहीं है।"

बाजार ने सोमवार को गिरावट के साथ साप्ताहिक कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 3.42 प्रतिशत यानी 329.29 अंकों की गिरावट के साथ 9305.45 अंकों पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 3.39 फीसदी गिरकर 2848.5 अंकों पर बंद हुआ।

बाजार के लिए मंगलवार का दिन एक बार फिर निराश करने वाला रहा। सेंसेक्स 2.91 फीसदी यानी 270.45 अंकों की गिरावट के साथ 9,035 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी 2.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2770.5 अंकों पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में बुधवार को मामूली गिरावट आई और 0.22 प्रतिशत यानी 19.82 फीसदी की गिरावट के साथ 9015.18 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 0.2 प्रतिशत गिरकर 2776.15 अंकों पर बंद हुआ।

बाजार ने गुरुवार को थोड़ा संयम दिखाया और वैश्विक बाजार से आए नकारात्मक संकेतों के बावजूद सेंसेक्स 27.45 अंकों यानी 0.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9042.63 अंकों पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 0.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2789.35 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को साप्ताहिक कारोबार की समाप्ति 2.21 प्रतिशत यानी 199.42 अंकों की गिरावट के साथ नौ हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 8843.21 अंकों पर हुई। निफ्टी 1.9 प्रतिशत लुढ़ककर 2736.45 अंकों पर बंद हुआ।

इस सप्ताह सेंसेक्स में सबसे अधिक बढ़त हासिल करने वाले आईटीसी (0.5 प्रतिशत) और मारुति सुजुकी (0.1 प्रतिशत) के शेयर रहे।

सबसे ज्याद नुकसान उठाने वाली कंपनियां आईसीआईसीआई बैंक (22.7 प्रतिशत), रिलायंस कैपिटल (14 प्रतिशत), हिंडाल्को (14 प्रतिशत) और टाटा स्टील (13.4 प्रतिशत) रहीं।

इस सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पिछले साल के 12.04 करोड डॉलर की शुद्ध ब्रिकी की तुलना में 37.27 करोड़ डॉलर की शुद्ध बिक्र की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+