पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 14 मरे

पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने इस संबंध में रिपोर्ट प्रसारित की, जिसमें बताया गया है कि आत्मघाती हमलावर ने डेरा इस्माइल खान में स्थित शोबरा होटल के समीप जनाजे की नमाज के दौरान खुद को विस्फोट के जरिए उड़ा लिया।
जनाजे की नमाज गुरुवार को मारे गए एक व्यक्ति शेर जमां के लिए अदा की जा रही थी, जिसमें सैकड़ों लोग हिस्सा ले रहे थे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications