Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेलवे में एक लाख 70 हजार पद रिक्त

1,70000 posts vacant in Railways
नई दिल्ली, 20 फरवरीः जहां एक ओर विश्वव्यापी मंदी के कारण दुनिया भर में नौकरियों पर संकट छाया हुआ है वहीं विश्व की सबसे बड़ी रेलवे भारतीय रेल में आज भी बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं।

भारतीय रेलवे में फिलहाल एक लाख 70 हजार पद रिक्त हैं। इनमें से 32,600 पद अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए के लिए आरक्षित हैं।

रेल राज्य मंत्री आर. वेलु ने गुरुवार को लोकसभा में कहा, "सामान्य और आरक्षित कोटे के रिक्त पदों पर भर्ती एक सतत प्रक्रिया है। कुछ पद हमेशा इसलिए खाली रहते हैं क्योंकि भर्ती प्रक्रिया में योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पाते।"

वेलु ने कहा कि जब प्रोन्नति के जरिये योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं तो भर्ती प्रक्रिया के जरिये पदों को भरा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+