पाकिस्तान में बम धमाका, अनेक हताहत

डेरा इस्माइल ख़ान पाकिस्तान के आंशिक रूप से स्वायत्ता प्राप्त कबायली इलाक़े के पास स्थित है और राजधानी इस्लामाबाद से 270 किलोमीटर दूर है.
पुलिस के अनुसार धमाका एक शिया व्यक्ति के जनाज़े को निशाना बनाकर किया गया.
वहाँ पहले शिया और सुन्नी मुसलमानों के बीच सांप्रदायिक हिंसा होती रही है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक शहर में तनाव फैल गया है और कुछ जगह पर फ़ायरिंग भी हुई है. कई वाहनों को भी आग लगा दी गई है.
छह लोग मारे गए हैं और 16 घायल हुए हैं. अब हिंसा भड़क उठी है और लोग वाहनों दुकानों और अन्य इमारतों को आग लगा रहे हैं एक पुलिस अधिकारी
| |
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक पुलिस अधिकारी एहसानुल्ला ख़ान के हवाले से कहा है, "छह लोग मारे गए हैं और 16 घायल हुए हैं. अब हिंसा भड़क उठी है और लोग वाहनों दुकानों और अन्य इमारतों को आग लगा रहे हैं."
पिछले डेढ़ साल में वहाँ आत्मघाती और अन्य हमलों में सैकड़ों लोग मारे गए हैं.


Click it and Unblock the Notifications