कोलंबो पर एलटीटीई का हवाई हमला

कोलंबो पर एलटीटीई का हवाई हमला

श्रीलंकाई सेना का कहना है कि एलटीटीई के दो विमानों ने कोलंबो को निशाना बनाया.

सेना के मुताबिक विद्रोहियों के एक विमान को शहर में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मार गिराया गया है.

कोलंबो में सेना के एंटी एयरक्राफ़्ट गनों से गोले दागे जा रहे हैं.

श्रीलंकाई अधिकारियों का कहना है कि एलटीटीई के कम से कम एक जंगी विमान ने कोलंबो को निशाना बनाने की कोशिश की.

ऐसी ख़बरें हैं कि राजधानी में विस्फोट की आवाज़े सुनाई दी है. शहर में बिजली आपूर्ति काट दी गई है.

सेना सर्च लाइट के सहारे ये पता लगाने की कोशिश कर रही है विद्रोहियों का कोई विमान अभी भी कोलंबो के हवाई क्षेत्र में है या नहीं.

समाचार एजेंसी एएफ़पी ने श्रीलंकाई वायु सेना के हवाले से ख़बर दी है कि सेना के जंगी विमान विद्रोहियों के विमानों को घेरने की कोशिश कर रहे हैं.

वायु सेना के प्रवक्ता जनक ननायक्करा ने एएफ़पी को बताया, "दो विमान कोलंबो की ओर आए. उन्हें घेरने की कोशिश हो रही है."

उधर समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक कोलंबो बंदरगाह के समीप स्थित क़िले में धमाका हुआ है.

ये स्पष्ट नहीं है कि कोई बम गिराया गया है या किसी विमान को एंटी एयरक्राफ़्ट गन से निशाना बनाया गया.

इससे पहले सरकार ने दावा किया था कि उसने तमिल विद्रोहियों के नियंत्रण वाली आख़िरी हवाई पट्टी को भी अपने क़ब्ज़े में कर लिया है.

श्रीलंकाई सेना के अधिकारियों का कहना था कि हवाई पट्टी पर उन्हें कोई भी हवाई जहाज़ नहीं मिला.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+