नेतनयाहू बनाएँगे इसराइल में सरकार

इसराइल में हुए आम चुनाव में कदिमा पार्टी ने बहुत कम अंतर से लिकुद पार्टी को हराया था.
लेकिन लिकुद पार्टी को अन्य पक्षों से ज़्यादा समर्थन मिला है जिससे सरकार बनाने का उनका दावा मज़बूत हो गया.
गुरुवार को नेतनयाहू के सरकार बनाने के आसार उस समय बढ़ गए जब इसराइल बेतनयू पार्टी ने कहा कि वे नेतनयाहू को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं. ये पार्टी चुनाव में तीसरे नंबर पर रही थी.
इसराइली राष्ट्रपति शिमोन पेरेस सभी पार्टियों को साझा सरकार बनाने पर राज़ी करने की कोशिश कर रहे थे.
लेकिन कदीमा पार्टी की नेता ज़िपी लिवनी ने संकेत दिए कि वे नेतनयाहू के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने के बजाए विपक्ष में रहना पसंद करेंगी.
मतभेद
नेतनयाहू को सरकार बनाने का न्यौता दिए जाने की ख़बर आने से चंद मिनट पहले ही ज़िपी लिवनी ने बयान जारी कर दिया.
उन्होंने कहा, " जिस सरकार को बनाने का प्रस्ताव आया है उसमें राजनीतिक दूरदृष्टि नहीं और न ही कोई मूल्य. मैं उस सरकार में पयादा बनकर नहीं रहूँगी जो सरकार हमारे आदर्शों के ख़िलाफ़ है."
आधिकारिक निमंत्रण मिलने के बाद नेतनयाहू के पास गठबंधन बनाने के लिए छह हफ़्ते होंगे. इस बीच भी वे कोशिश करेंगे कि लिपी ज़िवनी को राज़ी करवा सकें.


Click it and Unblock the Notifications