'भारत में अफीम तस्करी में आईएसआई का हाथ'

यह बात मादक द्रव्य नियंत्रण ब्यूरो की रिपोर्ट में सामने आयी है। रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआई नशीली दवा के तस्करों को सरहद पार अफीम की तस्करी में सहायता दे रही है।
इंटरनेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (आईएनसीबी) की वार्षिक रिपोर्ट जारी करते हुए एनसीबी के उपमहानिदेशक ओमप्रकाश ने कहा कि भारत में नशीली दवाओं की तस्करी में आईएसआई की भूमिका के संबंध में तमाम सबूत हैं।
ओमप्रकाश का कहना है कि अफगानिस्तान अभी भी दुनिया में 90 प्रतिशत से अधिक अवैध अफीम का स्रोत बना हुआ है। भारत में 55 प्रतिशत से अधिक अफीम अफगानिस्तान से आती है और आईएसआई की सहायता से पाकिस्तान बॉर्डर से होते हुए भारत लायी जाती है।
रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर वर्ष करीब 2000 किलोग्राम अफीम जब्त की जाती है। दक्षिण एशिया में भारत अवैध अफीम उत्पादन का बड़ा केंद्र है।


Click it and Unblock the Notifications