'सुलझने के करीब था कश्मीर मुद्दा'

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी ने इस बात का खुलासा गुरुवार को मीडिया के सामने किया। कसूरी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान कश्मीर विवाद के समाधान पर सहमति के करीब पहुंच गए थे, लेकिन दोनों देशें के बीच अंतिम सहमति नहीं बन पाने के कारण विवाद सुलझ नही सका।
कसूरी ने कहा कि एक संयुक्त तंत्र के गठन पर भी सहमति थी जिसमें दोनों देशों के अलावा विभाजित कश्मीर के दोनों हिस्सों के भी प्रतिनिधि हों।
सीएनबीसी टीवी18 के इंडिया टुनाइट कार्यक्रम में कसूरी ने करन थापर से कहा कि पाकिस्तान वर्ष 2007 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्लामाबाद दौरे की उम्मीद में था लेकिन उत्तर प्रदेश चुनावों के कारण यह नहीं हो पाया।


Click it and Unblock the Notifications