लश्कर के निशाने पर भारत के 20 स्थान

ब्रिटिश अखबार 'गार्जियन' ने लिखा है कि पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों ने लश्कर के संचार प्रमुख जरार शाह के कंप्यूटर व ई-मेल खातों की गहन पड़ताल की। पड़ताल के दौरान भारत में 20 संभावित ठिकानों की सूची पाई गई।
ज्ञात हो कि पिछले नवंबर महीने में मुंबई में किए गए हमले के दोनों प्रमुख साजिशकर्ता जरार शाह व लश्कर के कार्रवाई प्रमुख जकीउर रहमान लखवी फिलहाल पाकिस्तान में पुलिस हिरासत में हैं।
मुंबई में विभिन्न स्थानों पर किए गए हमले में 26 विदेशी नागरिक सहित 170 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications