स्वतंत्र रूप से काम करेगी सीआईए

सीआईए के प्रमुख लिओन पनेट्टा ने वचन दिया कि देश की खुफिया एजेंसियां राजनैतिक हस्तक्षेप से स्वतंत्र रह कर काम करेंगी।
उहोंने कहा कि देश की सुरक्षा को होने वाले खतरे की ईमानदारी से समीक्षा किए जाने के लिए ऐसा जरूरी है। पनेट्टा ने गुरुवार को सीआईए के निदेशक पद की शपथ ली थी।
पुनेट्टा ने वर्जीनिया के मैकलीन में एक समारोह में कहा कि उनका संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ खुफिया जानकारियां मुहैया करायेगा, ये जानकारियां राजनीतिक परिस्थितियों से प्रभावित नहीं होंगी।
गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति बुश के शासनकाल में कई मामलों में सीआईए के निर्णयों में राजनीतिक हस्तक्षेप के मामले उजागर हुए थे। इसके चलते सीआईए को आलोचना का सामना करना पड़ा था।


Click it and Unblock the Notifications