कश्मीर और उत्तरी पाकिस्तान में भूकंप के झटके (लीड-1)
श्रीनगर में मौसम विभाग के सहायक निदेशक टी.के. जोत्शी ने आईएएनएस को बताया, "भूकंप सुबह 9.18 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.5 आंकी गई।"
जोत्शी ने बताया कि भूकंप का केंद्र कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट था।
श्रीनगर के बाहरी इलाकों में रहने वाले एक चिकित्सक बशीर अहमद ने बताया, "जिस समय भूकंप आया मैं अपने शयनकक्ष में था। अचानक मेरा बिस्तर हिलने लगा मारे डर के मैं घर से बाहर निकल आया।"
उधर, पाकिस्तान के उत्तरी इलाकों में भी शुक्रवार सुबह 8.48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.7 आंकी गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टेलीविजन चैनल डॉन न्यूज के हवाले से बताया कि राजधानी इस्लामाबाद, रावलपिंडी के निकट गैरीसन सिटी, पाक अधिकृत कश्मीर, पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत पेशावर और देश के कुछ अन्य इलाकों में भी झटके महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र इस्लामाबाद से 92 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications