सरकार ने गठित की मीडिया परामर्श समिति
इस समिति की अध्यक्ष सूचना व प्रसारण मंत्रालय में सचिव सुषमा सिंह होंगी। समिति की बैठक वर्ष में दो बार या जरूरत पड़ने पर कभी भी आयोजित की जाएगी।
समिति सरकार और विभिन्न व्यावसायिक मीडिया संगठनों के बीच नियमित परामर्श हेतु एक मंच के रूप में कार्य करेगी, समाज से जुड़े मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करेगी और मीडिया संगठनों से संबंधित मामलों पर बातचीत करेगी।
समिति में शामिल सदस्य इस प्रकार हैं - अपर सचिव (प्रसारण); अपर सचिव (नीति एवं प्रशासन); सदस्य सचिव, संयुक्त सचिव (प्रसारण); प्रमुख कार्यकारी अधिकारी, प्रसार भारती; प्रधान महानिदेशक (मीडिया एवं संचार) पत्र सूचना कार्यालय; महानिदेशक - दृष्य एवं श्रव्य प्रचार निदेशालय; सदस्य सचिव, राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली; सचिव, भारतीय प्रेस परिषद; अध्यक्ष, भारतीय समाचार पत्र समिति (आईएनएस;) अध्यक्ष, समाचार प्रसारक संघ (एनबीए); अध्यक्ष, भारतीय प्रसारण फाउंडेशन (आईबीएफ); अध्यक्ष, भारतीय मीडिया संघ (आईएमजी); अध्यक्ष, भारतीय महिला समाचार पत्र संघ, नई दिल्ली; अध्यक्ष, अखिल भारतीय समाचार पत्र सम्पादक परामर्श संघ (एआईएनईसी); अध्यक्ष, अखिल भारतीय लघु एवं मध्यम समाचार पत्र संघ (एआईएसएमएनएफ); अध्यक्ष, भारतीय भाषा समाचार पत्र संघ (आईएलएनए); सन्ध्या मूलचंदानी, पत्रकार; ज्योति बोस, मुख्याध्यापिका, स्प्रिगडेल्स स्कूल, नई दिल्ली और मेरी बरूआ, निदेशक, एक्शन फॉर ऑटिस्म।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने टीवी चैनलों को आश्वस्त किया है कि सभी पक्षों से बातचीत किए बगैर उन पर किसी भी तरह का दिशानिर्देश नहीं थोपा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications