लोकसभा चुनावों से पूर्व कांग्रेस कार्यसमिति में भारी फेरबदल
आजाद को कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा और पुड्डचेरी का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वी. किशोर चंद्र देव को महासचिव पद से हटा दिया गया है। दूसरी ओर कर्नाटक में पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को सीडब्ल्यूसी में जगह दी गई है।
पार्टी ने मौजूदा नौ महासचिवों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। राहुल गांधी युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का कामकाज देखते रहेंगे। दिग्विजय सिंह उत्तर प्रदेश के प्रभारी बने रहेंगे और इसके साथ ही वह पार्टी के प्रचार की कमान भी संभालेंगे।
मोहसिना किदवई को पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का प्रभार सौंपा गया है। मुकुल वासनिक दिल्ली और राजस्थान में पार्टी का कामकाज देखने के साथ ही सेवा दल का भी कामकाज संभालेंगे।
पार्टी महासचिव और केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण अब जम्मू-कश्मीर के साथ ही हरियाणा के भी प्रभारी होंगे। जनार्दन द्विवेदी संगठन का कामकाज देखेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा को पार्टी प्रशासन के प्रभारी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications