'राजनीतिक हस्तक्षेप से अलग रह कर काम करेंगी खुफिया एजेंसियां'
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक देश की सुरक्षा को होने वाले खतरे की ईमानदारी से समीक्षा किए जाने के लिए ऐसा जरूरी है। पनेट्टा ने गुरुवार को सीआईए के निदेशक पद की शपथ ली थी।
पुनेट्टा ने वर्जीनिया के मैकलीन में एक समारोह में कहा, "मैं वचन देता हूं कि पूरी प्रतिबद्धता के साथ खुफिया जानकारियां मुहैया कराऊंगा, ये जानकारियां राजनीतिक परिस्थितियों से प्रभावित नहीं होंगी।"
उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती बुश प्रशासन को कई मामलों में सीआईए के निर्णयों को प्रभावित करने की कोशिशों के चलते आलोचना का सामना करना पड़ा था। इन मामलों में वर्ष 2003 में इराक पर किया गया अमेरिकी हमला भी शामिल है।
पुनेट्टा ने कहा कि वह डीएनआई (डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस) डेनिस ब्लेयर के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि वे एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा न करके एक टीम के रूप में काम करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications