भारत, चीन, ब्राजील प्रमुख वैश्विक नियामक समूह से जुड़े

लंदन, 20 फरवरी (आईएएनएस)। भारत, चीन व ब्राजील दुनिया के प्रतिभूति नियामकों की एक प्रमुख संस्था की एक महत्वपूर्ण नीति निर्धारण समिति के साथ जुड़ गए हैं। मैड्रिड स्थित इस संस्था ने इसे दुनिया में अपने विस्तार के रूप में लिया है।

इंटरनेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ सिक्योरिटीज कमीशन (आईओएससीओ) की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि तीनों देशों के प्रतिभूति नियामक प्राधिकरण जून में होने वाली अगली बैठक के दौरान संस्था की सदस्यता ले लेंगे।

ज्ञात हो कि ब्राजील की कमिसाओ डी वैलोरेस मोबिलिआरोज, चीन का सिक्योरिटी रेगुलेटरी कमीशन और भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) फिलहाल आईओएससीओ की इमर्जिग मार्केट्स कमेटी के सदस्य बन गए हैं।

भारत, चीन व ब्राजील को सदस्यता का यह न्योता ऐसे समय में मिला है, जब लंदन में 2 अप्रैल को जी-20 देशों की समिट बुलाई गई है। इस समिट में दुनिया के 20 देशों के नेता ताजा वित्तीय संकट से निपटने तथा भविष्य के संकटों को रोकने के उपायों पर चर्चा करेंगे।

आईओएससीओ की तकनीकी समिति की प्रमुख कैथलीन कैसी ने कहा, "इस संकट के समय में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था का बदलता नक्शा मांग करता है कि हमारे जैसे संगठनों को सदस्यता के अपने ढांचे में इस तरह के बदलाव करने चाहिए।"

ज्ञात हो कि इस नियामक संस्था में सदस्य के रूप में आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग, इटली, जापान व अमेरिका जैसे देश शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+