मुख्यमंत्री के जनता दरबार में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचकर आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले युवक की पहचान नवादा निवासी धर्मराज प्रसाद के रूप में की गई।
अरियरी थाना के प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने आईएएनएस को बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करा दी गई है तथा धर्मराज को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि घायलावस्था में धर्मराज को इलाज के लिए शेखपुरा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।
इधर, धर्मराज ने पत्रकारों को बताया कि उससे शिक्षक नियोजन के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी जिसकी शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री से भी पटना के जनता दरबार में की थी परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
इस बीच मुख्यमंत्री ने धर्मराज के सभी आरोपों की जांच निगरानी विभाग से कराने की घोषणा की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications