लोगों की नौकरियां बचाई जाएंगी, भले ही वेतन में कटौती करनी पड़े: मुखर्जी (लीड-1)
मुखर्जी ने यहां अशोक होटल में आयोजित राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में कहा, "वर्तमान संकट से जल्द निपटने के लिए सरकार की सम्मिलित विकास की रणनीति महत्वपूर्ण है।"
वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे मुखर्जी ने कहा "सरकार लगातार गहराते संकट को लेकर सतर्क है और वह भरसक कोशिश कर रही है कि भारतीय समाज पर इसका कम से कम असर हो।"
मुखर्जी ने कहा कि लोगों की नौकरियां बचाई जानी चाहिए भले ही इसके लिए वेतन में कुछ कटौती करनी पड़े।
उल्लेखनीय है कि मुखर्जी की यह टिप्पणी उस समय आई है जब केंद्रीय श्रम मंत्री ऑस्कर फर्नाडीज ने बुधवार को संसद को जानकारी दी थी कि खनन, वस्त्र, रत्नाभूषण, आटोमोबाइल और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारी संख्या में नौकरियां खत्म हुई हैं।
यद्यपि फर्नाडीज ने कहा कि सरकार ने छंटनी के संबंध में कोई अध्ययन नहीं करवाया है लेकिन चंडीगढ़ के लेबर ब्यूरो ने इन सेक्टरों में नौकरियों की स्थिति पर एक अध्ययन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications