महाराष्ट्र में 15 नक्सली पकड़े गए

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सली निरोधक दस्ता ने गुरुवार की देर रात 15 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही इस माह अब 28 नक्सली गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

नक्सली निरोधक दस्ते के प्रमुख पंकज गुप्ता ने कहा कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से सात देशी बंदूक, तार का बंडल आदि बरामद हुए हैं। इससे पहले 6 फरवरी को 13 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था।

गुप्ता ने नक्सलियों की गिरफ्तारी को महत्वपूर्ण बताते हुए राज्य के पूर्वी क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच जारी संघर्ष में इसे उपलब्धि करार दिया।

गुप्ता ने इस बीच इन खबरों को आधारहीन करार दिया जिसमें कहा गया था कि 1 फरवरी को 15 सदस्यीय पुलिस दल पर हमला करने वाले नक्सलियों के दल का नेतृत्व महिला नक्सली नर्मदा कर रही थी।

उल्लेखनीय है गढ़चिरौली में 1 फरवरी को नक्सली हमले में 15 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।

गुप्ता ने कहा कि 2008 में 150 नक्सली या तो सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़े गए या फिर उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+