वापस लौटने वाले प्रवासियों के लिए केरल में 10 करोड़ रुपये आवंटित
इसाक ने कहा, "यह योजना खासतौर से उन लोगों के लिए है, जिन्होंने विदेश जाने के लिए ढेर सारे पैसे खर्च किए। हम सबसे पहले वापस आने वाले ऐसे लोगों का पंजीकरण करेंगे और उसके बाद उनकी जरूरतों का अध्ययन करने के बाद उन्हें पैसे आवंटित किए जाएंगे। "
ज्ञात हो कि इसाक ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट में स्वदेश वापस लौटने वाले प्रवासियों की उपेक्षा करने के लिए सरकार की आलोचना की थी। इसाक ने ऐसे प्रवासियों के लिए राज्य में कारोबार शुरू करने के लिए अलग से एक अरब रुपये का प्रबंध कर रखा है।
इसाक ने कहा कि इस मद की राशि राज्य के स्वामित्व वाले केरल फाइनेंस कार्प (केएफसी) के जरिए लोगों को मुहैया कराई जाएगी।
इसाक ने कहा, "आज ऐसी स्थिति आ गई है कि कोई भी कारोबार 15-16 प्रतिशत ब्याज दर से लिए गए ऋण से सफल नहीं हो सकता। केएफसी इसके लिए उपयुक्त पैकेज पर काम करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications